फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो दिन से चरमराई बिजली आपूर्ति, 30 हजार पानी के लिए तरसे

Mon, 14 Aug 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11. खरखौदा के सैनी मोहल्ले में हाथ के पंखे से हवा करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में दो दिन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को जहां दिल्ली मार्ग फीडर पर कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं रात को दिल्ली चौक पर बिजली के तार टूट गए। रविवार सुबह 9 बजे से 33 केवी बिजली घर से आपूर्ति बंद होने के कारण शहर के 30 हजार से ज्यादा लोग परेशान रहे। न तो बिजली आपूर्ति हुई और न ही पानी की आपूर्ति। लोगों को गर्मी में बिजली के साथ पानी के लिए तरसने को मजबूर होना पड़ा। शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

सैनी मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बिजली निगम की ओर से उनके मोबाइल फोन पर मैसेज किया जाता है कि उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसे दुरुस्त करने के लिए टीम लगी हुई है। संभावना है कि दो घंटे में आपकी बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी, लेकिन यह मैसेज उस दौरान आता है जब उनके घरों में बिजली होती है कोई कट नहीं लगा होता है।
शहर में शनिवार को लगाए गए बिजली कट के दौरान किसी उपभोक्ता को बिजली कट की पूर्व सूचना नहीं दी गई, बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, यह सूचना नहीं दी गई, इसके साथ ही रविवार को भी पूरा दिन बिजली आपूर्ति बंद रही। इसकी सूचना भी किसी शहरी उपभोक्ता के पास नहीं पहुंची। बिजली निगम की तरफ से 132 केवी सब-स्टेशन से फिरोजपुर बांगर के लिए जाने वाली लाइन को अलग करने काम रविवार को किया गया और यह पहले से निर्धारित था। ऐसा नहीं है कि अचानक से कोई खराबी आ गई, जिसकी जानकारी खुद बिजली निगम को भी नहीं थी। ऐसे में खरखौदा में आम उपभोक्ताओं से लेकर दुकानदार व अन्य लोग पूरा दिन बिजली न होने से परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित
दो दिन से लग रहे बिजली कटों के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित गई है। बिजली नहीं होने के कारण रविवार को शहर में पानी आपूर्ति नहीं हो सका। दिल्ली मार्ग के कुछ हिस्से में पानी आपूर्ति किया गया, लेकिन बाकी हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी आता है। जहां पर रविवार को पानी आपूर्ति किया जाना था, उस हिस्से में बिजली नहीं होने के कारण पानी आपूर्ति नहीं किया जा सका। शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
सैदपुर उपमंडल की ओर से आईएमटी में बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य के लिए परमिट ले रखा था। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम 5 बजे के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। -नीरज कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें