फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान में शराब बेच रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने गांव लाठ-जौली के अड्डे पर शराब बेच रहे मोहाना निवासी रघुबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब की 27 बोतल बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन


प्लॉट से सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर गोहाना पुलिस ने गढ़ी सराय नामदार खां गांव के प्लॉट से सामान चोरी करने के आरोप में गढ़ी सराय नामदार खां निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 अगस्त को प्लाट एक हार्स पावर की पानी वाली मोटर, गंडासे की लोहे की पूली, हथौड़ा कांटेदार तार बिजली वाली तार को चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें