फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट खत्म, फैक्टरियों में उत्पादन शुरू

Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिन से जारी बिजली संकट समाप्त हो गया है। क्षेत्र में लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने से करीब 20 फैक्टरियों में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था। लाखों रुपये के नुकसान का सामना कर रहे उद्योगपतियों को अब राहत मिली है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात 2 बजे बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रातभर मशक्कत के बाद नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। साथ ही क्षतिग्रस्त तारों को भी बदल दिया गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उद्योगपतियों का कहना है कि लगातार तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। डीजी सेट से काम चलाना संभव नहीं था जिस वजह से कई छोटे उद्योग पूरी तरह से बंद पड़े रहे। मजदूर खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

बाजार में समय पर आर्डर सप्लाई न होने से कारोबारी चिंता में थे। एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर रखने में तीन दिन का समय लगा जिससे उद्योगपतियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। बिजली निगम को अपनी व्यवस्था में और सुधार करना चाहिए।

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर रखने की अनुमति मुख्यालय से लेने में समय लग गया। बिजली कर्मचारी रातभर ट्रांसफार्मर रखने में लगे रहे। अब क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। -रवि खोखर, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें