मेरी आवाज सुनो...सोनीपत में मामा भांजा चौक पर सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन चालक परेशान है।
सोनीपत। मामा-भांजा चौक पर सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मामा भांजा चौक के रहने वाले कपिल का कहना है कि मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते है लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढे को नहीं भरा गया है। लोग प्रशासन को कई बार गड्ढे के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। संवाद