फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मरणोपरांत किया नेत्रदान, दो को मिली रोशनी

Wed, 26 Aug 2026 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महात्मा आशा नंद वधवा हिंदू मंच की पहल पर शिवाजी कॉलोनी निवासी मनोहर लाल कुकरेजा का मरणोपरांत नेत्रदान संपन्न हुआ। उनका निधन हृदयाघात के कारण हो गया था। मंच के प्रधान हरिचंद स्नेही, महासचिव हर भगवान रहेजा और सोहन लाल भारती की प्रेरणा से नीरज कुकरेजा ने अपने पिता मनोहरलाल के नेत्रदान का निर्णय लिया। इस पहल का उद्देश्य दो दृष्टिहीनों को नई रोशनी प्रदान करना था। इसके पश्चात हर भगवान रहेजा ने श्राफ आई बैंक से संपर्क किया। संस्था की सूचना पर नरेंद्र लोहमोर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान अमन, दिनेश और केसी बत्रा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें