पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की जयंती पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते न
सोनीपत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की जयंती पर मेयर राजीव जैन ने उन्हें याद किया। मेयर ने कार्यालय में चौधरी बंसीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मेयर ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने दूरदर्शी नेतृत्व व कुशल प्रशासन से हरियाणा के विकास को नई दिशा दी। प्रदेश में सड़क, बिजली, सिंचाई और औद्योगिक विकास जैसे आधारभूत क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके विकास कार्यों की छाप अब भी हरियाणा में दिखती है। चौधरी बंसीलाल के विचार व कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अतुल जैन, राजेंद्र, पंकज कुमारी, नरेंद्र, पवन गुप्ता, मुकेश अण्डी, प्रवेश, देवेंद्र उपस्थित रहे। संवाद