फोटो 24: सोनीपत लघु सचिवालय में प्लॉट की मांग को लेकर डीडीपीओ से मिलने पहुंचे गढ़ी बाला के ग्रा
सोनीपत। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती परियोजना के तहत वर्ष 2008 में आवंटित हुए प्लाॅटों पर 17 साल बाद भी कब्जा नहीं मिलने से परेशान गांव गढ़ी बाला के ग्रामीण जिला विकास पंचायत अधिकारी से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर परियोजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट 116 परिवारों को आवंटित किए गए थे। वह गांव की पंचायती जमीन है जिस पर गांव के लोगों ने कब्जा कर रखा है।
वह कागजों में मालिक हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मालिक बनने से वंचित हैं। जिला विकास पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव गढ़ी बाला में जिस जमीन पर महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत प्लाॅट काटे गए हैं। उस जमीन पर कोर्ट स्टे है। ऐसे में सोमवार को राजस्व विभाग को रिकार्ड के साथ बुलाया गया है। जिसके बारे में गांव के सरपंच से बात हुई पंचायत दूसरी जगह जमीन देने को तैयार हैं।