फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख पाने के लिए जीवन में सकारात्मकता जरूरी : डॉ. मणिभद्र मुनि

Wed, 10 Jul 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत की ओमेक्स सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी ड
विज्ञापन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि सुख पाने के लिए जीवन में सकारात्मकता जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने मंगलवार को चातुर्मास के निमित मंगल प्रवेश के अवसर पर ओमैक्स सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन व कार्यक्रम के आयोजक राकेश जैन ने शॉल भेंट कर मुनि महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुनीत महाराज, साध्वी सर्जना व अनुजा ने धर्म भाव से भरे गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि सुख हमारे भीतर है, जबकि हम उसे वस्तु, व्यक्ति व परिस्थिति में खोजते हैं। अज्ञानी व्यक्ति हमेशा दूसरों को दोष देता है, लेकिन दूसरों को गिराकर स्वयं ऊंचा उठने में कोई सुख नहीं मिलता। मनुष्य को जो कुछ मिला है, उसके लिए प्रभु का धन्यवाद करना चाहिए। जो नहीं मिला, अगर उसकी लालसा दिखाई तो दुख ही प्राप्त होता है। मनुष्य को अनुकूल परिस्थितियों में भी ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए।इस मौके पर मानव मिलन की राष्ट्रीयाध्यक्ष कुसुम जैन, त्रिशला जैन, जैन स्थानक के प्रधान महावीर प्रसाद जैन, त्रिलोकचंद जैन, रमेश जैन, नरेश जैन व सुरेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें