फोटो 09- सोनीपत के गोहाना के सेक्टर-सात में पत्रकारवार्ता करते आप नेता संदीप मलिक व अन्य। संवाद
गोहाना। आप नेता संदीप मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी 10 जुलाई से बदलाव जनसंवाद शुरू करने जा रही है। इसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। कांग्रेस व भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। रोजाना दो गांव में संवाद किया जाएगा।
पार्टी के नेता संदीप मलिक मंगलवार को सेक्टर-7 में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बदलाव जनसंवाद के साथ विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जनता को मिल रही फ्री बिजली, फ्री पानी, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। 10 जुलाई को भैंसवाल कलां और आंवली में बदलाव जनसभा आयोजित होगी।
11 को धनाना और कथूरा में, 12 जुलाई को मुंडलाना और शामड़ी, 13 जुलाई को बिचपड़ी और जागसी में 14 जुलाई को घड़वाल और रिंढ़ाना में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि बरोदा हलके के खेतों में पिछले वर्ष बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है। सरकार व प्रशासन किसानों की अनेदखी कर रही है। इस दौरान युवा विंग की प्रदेश सचिव मोना सिवाच, किसान विंग के जिलाध्यक्ष सोमबीर नरवाल, बरोदा के सर्कल प्रभारी राजेश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।