फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार फ्री डे : वकील और जज पहुंचे साइकिल पर

Sun, 03 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गन्नौर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कार फ्री डे मनाया। इस दौरान सभी अधिवक्ता शहर के देवीलाल चौक पर एकत्रित होकर पैदल कोर्ट परिसर पहुंचे। अधिवक्ताओं की इस मुहिम की गन्नौर कोर्ट के एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत ने प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है तो सभी को एकजुट होना होगा।  ईंधन से चलने वाली गाड़ियों का प्रयोग कम कर साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत भी साइकिल पर कोर्ट परिसर में पहुंचे।

पैदल यात्रा में गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र राठी, मुकेश कौशिक, जेबी त्यागी, सतीश पांचाल, अनिल राठी, सुंदर रापरिया, दिनेश मुदगिल, विवेक गौड़, संजय पांचाल, अजीत राठी, कृष्ण लाल, रामफूल,  जितेंद्र डांगी, सुशील त्यागी, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें