शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गन्नौर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कार फ्री डे मनाया। इस दौरान सभी अधिवक्ता शहर के देवीलाल चौक पर एकत्रित होकर पैदल कोर्ट परिसर पहुंचे। अधिवक्ताओं की इस मुहिम की गन्नौर कोर्ट के एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत ने प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है तो सभी को एकजुट होना होगा। ईंधन से चलने वाली गाड़ियों का प्रयोग कम कर साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत भी साइकिल पर कोर्ट परिसर में पहुंचे।
पैदल यात्रा में गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र राठी, मुकेश कौशिक, जेबी त्यागी, सतीश पांचाल, अनिल राठी, सुंदर रापरिया, दिनेश मुदगिल, विवेक गौड़, संजय पांचाल, अजीत राठी, कृष्ण लाल, रामफूल, जितेंद्र डांगी, सुशील त्यागी, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।