फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दोपहर बाद खुला पोर्टल, मिली राहत

Tue, 04 Jun 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में पोर्टल खुलने के बाद आवेदन करने पहुंची छात्रा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए उत्सुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पोर्टल खोल दिया। इससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों ने दाखिले से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर आने की सलाह दी है, जिससे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होनी थी, हालांकि पहले दिन सोमवार को पोर्टल नहीं खुलने से विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी थी। मंगलवार को भी सुबह पोर्टल नहीं खुलने से असमंजस की स्थिति बनी रही। जो विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे थे, वह भी दोपहर करीब 12 बजे तक पोर्टल खुलने का इंतजार कर लौट गए। हालांकि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पोर्टल खोल दिया गया। जिसके बाद ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 28 जून तक किए जाएंगे।

दाखिले के लिए ले सकेंगे माइनर विषय

नए शैक्षणिक सत्र में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत मुख्य विषयों के साथ माइनर विषय का भी चयन कर सकते हैं। यही नही अगर माइनर विषय ठीक से समझ नहीं आता है तो अगले समेस्टर में माइनर विषय को बदल भी सकते हैं। विशेष बात यह है कि विद्यार्थियों को आवेदन के समय माइनर विषय भरने की जरूरत नहीं होगी। वह दाखिला लेने के उपरांत माइनर विषय का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन



3 जुलाई को जारी की जाएगी पहली कट ऑफ लिस्ट
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई और फाइनल कट ऑफ लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके आधार पर 4 से 8 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का मौका दिया जाएगा। दूसरी फाइनल कट ऑफ लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी। किसी कॉलेज में सीटें रिक्त रहने पर 16 जुलाई से विलंब शुल्क के साथ काउंसिलिंग की जाएगी।

वर्जन
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए मंगलवार दोपहर को पोर्टल खोल दिया गया था। पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण दूसरे दिन भी किसी विद्यार्थी का दाखिला नहीं हो पाया। अब विद्यार्थी माइनर विषय का चयन दाखिला लेने के बाद कर सकेंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।-एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें