फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कृषि अधिकारी से मिलकर बजरंग पूनिया ने की किसान मुद्दों पर चर्चा

Tue, 12 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के लघु सचिवालय में कृषि अधिकारी डॉ. पवन शर्मा से चर्चा करते अखिल भारतीय किसान क
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने जिला कृषि अधिकारी (डीडीए) डॉ. पवन शर्मा से मुलाकात की। बजरंग पूनिया ने डीएपी खाद की उपलब्धता व पराली निपटान के मुद्दों पर चर्चा की। बजरंग पूनिया ने इस दौरान किसानों की मांगे कृषि अधिकारी के सामने रखी।
विज्ञापन

बजरंग पूनिया ने बताया कि छोटे किसान खाद के लिए सोसाइटी पर निर्भर रहते हैं, उन्हें समय पर डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इस बारे में डीडीए से पूछा गया तो उन्होंने खाद की उपलब्धता को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं दी। किसानों की शिकायत है कि निजी डीलर खाद वितरण के दौरान उन पर दबाव बनाते हैं कि कीटनाशक व बीज भी डीलरों से ही खरीदें। पराली निपटान के लिए गांठें बनाने वाली मशीनें छोटे किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
गेहूं की बुवाई का समय तेजी से निकल रहा है, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ रही हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार छोटे किसानों को पराली निपटान के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दें। सोसाइटियों में डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सोसाइटियों को सुचारु रूप से चलाने व नए सदस्यों को जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें