फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोहाना नप और गन्नौर नपा के चुनाव की तैयारी

Tue, 02 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद अब गोहाना नगर परिषद और गन्नौर नगर पालिका के चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। सरकार शहरी निकायों के जल्द चुनाव कराने की घोषणा कर चुकी है। इसके चलते गोहाना नगर परिषद और गन्नौर नगर पालिका के चुनाव की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों जगह की मतदाता सूचियों के निरीक्षण के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रतन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोहाना नगर परिषद और गन्नौर नगरपालिका की फोटो युक्त वार्डवार तथा बूथवार मतदाता सूचियां 11 जनवरी 2016 को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा तैयार तथा प्रकाशित सूचियों के आधार पर 1 जनवरी 2016 को अर्हता तिथि मानकर तैयार या संशोधित की जाएंगी। इन नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की मतदाता सूचियों को तैयार या संशोधित करने की प्रक्रिया एक फरवरी 2016 से शुरू होगी तथा प्रारूप सूचियों का प्रकाशन 16 फरवरी 2016 को किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इससे संतुष्ट नहीं है तो उसके द्वारा दावे तथा आपत्तियां 29 फरवरी 2016 तक संशोधन करने वाले प्राधिकारी के समक्ष दर्ज कराए जा सकते हैं, इन पर 5 मार्च, 2016 तक निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति संशोधन करने वाले प्राधिकारी के आदेश से असंतुष्ट है तो वह 12 मार्च 2016 तक उपायुक्त के समक्ष अपील दायर कर सकता है। ऐसी सभी अपीलों पर निर्णय 22 मार्च, 2016 तक किया जाएगा।

मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च, 2016 को किया जाएगा। डीसी ने बताया कि नगर परिषद और नगर पालिका की मतदाता सूचियां तैयार करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल हों। संशोधन करने वाले प्राधिकारियों के निर्णयों के सांख्यिकीय आंकड़े जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


पांच साल चुनाव कराने में व्यस्त रहेगा जिला प्रशासन
भाजपा कार्यकाल में सोनीपत जिला प्रशासन पांच साल तक चुनाव कराने में ही व्यस्त रहेगा। क्योंकि पंचायतों के चुनाव के बाद अब गोहाना नगर परिषद व गन्नौर नगर पालिका का चुनाव होगा। इसके बाद नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे, जिसकी न तो अभी तक वार्डबंदी फाइनल की गई है और न ही मतदाता सूची तैयार हो पाई है। इसके बाद खरखौदा नगर पालिका, फिर लोकसभा और खट्टर सरकार को अपने कार्यकाल के अंत में विधानसभा चुनाव कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें