फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी और शैलजा को खिलाफ कार्रवाई करें भाजपा-कांग्रेस, नहीं तो जाटों के वोट नहीं

Sat, 02 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, खरखौदा
विज्ञापन
यशपाल मलिक को सम्मानित करते महावीर सिंह। - फोटो : sonepat
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि भाजपा अपने सांसद राजकुमार सैनी व कांग्रेस कुमारी शैलजा के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर दोनों दल ऐसा नहीं करेंगे तो जाट समुदाय दोनों दलों को वोट नहीं देगा। शुक्रवार को दहिया खाप के चबूतरे पर सिसाना गांव में खाप के लोगों को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी जहां समय-समय पर जाट समुदाय पर टिप्पणी करते रहे हैं, वहीं कुमारी शैलजा ने जाट आरक्षण का विरोध किया था। ऐसे में दोनों नेताओं की सोच जाट समुदाय के प्रति सकारात्मक नहीं है।
विज्ञापन


अपने ऊपर दर्ज हुए केस का जिक्र करते हुए यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जाट समुदाय एकजुट है। ऐसा नहीं होने देगा। जाट आरक्षण आंदोलन में दहिया खाप की भूमिका की सराहना करते हुए मलिक ने कहा कि दहिया खाप शुरू से ही आंदोलन में आगे रही है। उन्होंने अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख दी हैं, जिसमें हरियाणा में आरक्षण की न्यायालय में बेहतर तरीके से पैरवी करने, जेल में बंद बेकसूरों को बाहर निकालने, फर्जी मुकदमे वापस लेने, मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही परिवार सदस्यों को सरकारी नौकरी देने आदि की मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। अगर तय समय में सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो 13 सितंबर को मय्यड़ में जाट रैली कर आगामी रणनीति का फैसला लेंगे।

इससे पहले, यशपाल मलिक को खरखौदा से खुली जीप में बाइकों के काफिले के साथ समारोह स्थल तक ले जाया गया। दहिया खाप प्रतिनिधि प्रताप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में गौशाला प्रधान पूर्व एसीपी महावीर सिंह ने यशपाल मलिक को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मूलचंद दहिया, आरक्षण संघर्ष समिति की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया, कर्नल मेहर सिंह दहिया, मेहर सिंह दहिया सिसाना, रोहताश दहिया, राजकुमार दहिया, राजेंद्र दहिया, निर्मला, निशा सिंह, राजल, संदीप, मंजीत सरपंच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सम्मान समारोह के औचित्य पर उठाए सवाल
वहीं, दहिया खाप के प्रतिनिधि सुरेंद्र दहिया ने कहा कि उसके गांव में विरोधी गुट ने जानबूझकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने समारोह के औचित्य पर सवाल उठाया कि जब आरक्षण मिला ही नहीं है तो यशपाल मलिक को क्यों सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा आरक्षण को लेकर सरकार को दिया गया एक माह का समय पूरा हो गया है। अब सरकार बताए कि उन्होंने इस दिशा में क्या किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें