फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नैय्या पार लगाने के लिए बाबाओं की शरण में नेता

विज्ञापन
मुरथल में कलीनाथ की कुटिया में महंत कमलगिरी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मोहनलाल बड़ौली - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले ही नेता बाबाओं की शरण में पहुंच गए हैं। जहां अपनी चुनावी नैया पार लगाने के लिए आशीर्वाद लिया जा रहा है और उसके बाद चुनाव नामांकन व प्रचार शुरू करने की तैयारी की गई है। वहीं ऐसे भी नेता है जो चुनाव प्रचार से पहले रोजाना हवन करके अपनी जीत की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के गोहाना से प्रत्याशी तीर्थ राणा बुधवार सुबह ही रोहतक में बाबा कपिल पुरी के डेरे में पहुंच गए। जहां बाबा कपिल पुरी के पैर छूकर जीत के लिए आशीर्वाद लिया। बाबा कपिल पुरी का रोहतक व गोहाना में काफी प्रभाव है और डेरे के काफी श्रद्धालु वहां रहते हैं। यह भी कारण माना जा रहा है कि नेता वहां मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इस तरह ही राई से भाजपा के प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली भी मुरथल में कलीनाथ की कुटिया पर महंत कमलगिरी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। कलीनाथ की आसपास काफी मान्यता है और उनके देहांत के बाद महंत कमलगिरी कुटिया पर पदासीन हैं। नेता किसी भी तरह से अपनी चुनावी नैया को पार लगाने में जुटे हुए हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

रोहतक में डेरे पर पहुंचकर बाबा कपिल पुरी के पैर छूटकर आशीर्वाद लेते तीर्थ राणा- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें