फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिश्वत लेने का आरोपी पुलिसकर्मी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। सदर थाना गोहाना के उपनिरीक्षक को 60 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), करनाल की टीम ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीबी, करनाल के इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गांव खानपुर कलां में दर्ज जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को जांच में राहत देने के नाम पर आरोपी रामनिवास को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक पर घर में घुसकर ग्रामीण पर हमला करने और उसकी पत्नी से अभद्रता करने के मामले में दो आरोपियों को राहत देने की एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। जिसमें आरोपी पक्ष के शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये पहले दे दिए थे। बुधवार को थाने के बाहर से आरोपी को 60 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें