फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व रणजी खिलाड़ी के हत्यारोपी तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 09: पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण के परिवार के सदस्यों से बातचीत करती पूर्व विधायक निर्मल चौध
विज्ञापन
गन्रौर। पूर्व रणजी खिलाड़ी रामकरण की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है, पुलिस ने दबाव बनाने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। इसके बावजूद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है। गिरफ्तारी में देरी की वजह से पुलिस के प्रति लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

घटना ने सियासी रंग ले लिया है। रविवार को पूर्व विधायक निर्मल चौधरी रामकरण के परिजन से मिले और उन्हें सांत्वना दी। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी रविवार को पूर्व रणजी क्रिकेटर रामकरण के आवास पर जाकर उनके परिवार से मिलीं। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
निर्मल चौधरी ने कहा कि कोच रामकरण को न्याय दिलाने के लिए वह पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़े हैं और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान नगरपालिका पार्षद राजेश शर्मा, भूषण हसीजा, महक फौगाट और मुकेश भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें