फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर की शांति बनाए रखने की अपील

Wed, 28 Aug 2024 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गांव रभड़ा के पास फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत गोवंशों को दफनाते
विज्ञापन
गोहाना। विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पुलिस उपायुक्त रविंद्र तोमर के नेतृत्व में थाना बरोदा, थाना शहर, थाना सदर, थाना मोहाना के पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में बीएसएफ की दो टुकड़ियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त रविंद्र तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर पहल शुरू हो गई है। लोगों से चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस ने चुनाव के दौरान आपसी भाईचारे को बनाए रखने को कहा। साथ ही कहा कि सोनीपत पुलिस आमजन की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। अपराध को रोकने में सहायता करने के लिए अवैध गतिविधि या कोई भी गैरकानूनी कार्य की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें