फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आए नौ गोवंश, सात ने तोड़ा दम

Wed, 28 Aug 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गांव रभड़ा के पास फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत गोवंशों को दफनाते
विज्ञापन
गोहाना। गांव रभड़ा के पास सोनीपत-गोहाना रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात गोवंश की मौत हो गई और दो घायल हो गए। लोको पायलट ने अचानक गोवंश का झुंड ट्रैक पर आ जाने से ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन हादसा टाला नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम और गो रक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मृत गोवंशों को बुलडोजर से गड्ढा खुदवाकर दफनाया गया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन




फरक्का एक्सप्रेस बुधवार सुबह सवा आठ बजे गोहाना स्टेशन से सोनीपत के लिए रवाना हुई थी। गोहाना-खरखौदा रोड स्थित एसपी माजरा फाटक से आगे गांव रभड़ा के क्षेत्र में बेसहारा गोवंश का झुंड खेतों से निकलकर अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट ने गोवंश को देखकर ब्रेक लगाए लेकिन गति अधिक होने से ट्रेन नहीं रुक पाई। ट्रैक पर आए गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें सात गोवंश की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पायलट ने आगे जाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ थाने से सहायक उप निरीक्षक श्रीभगवान, हवलदार जगत सिंह मौके पर पहुंचे। गो रक्षक दल के अध्यक्ष संदीप के साथ सोनी, मंजीत, यश, मंजीत शर्मा, दीपक, जयवीर, शुभम मौके पर पहुंचे और बुलडोजर मंगवाकर खेतों में गड्ढा खुदवाया और मृत गोवंश को दबवा दिया। घायल गोवंश को एंबुलेंस मंगवाकर गोशाला भिजवाकर उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें