फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर पूनम: भावड़ दोहरे हत्याकांड में पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, सीन रिक्रिएट से खुलेंगे राज

Sat, 06 Dec 2025 07:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

भावड़ में हुए दोहरे हत्याकांड में साइको किलर पूनम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।  पुलिस पूनम को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट करना चाहती है जिससे वारदात की सटीक टाइम लाइन तय की जाएगी।
विज्ञापन
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार मासूमों की हत्या की आरोपी पूनम अब गांव भावड़ में हुए दोहरे हत्याकांड में भी कानून के शिकंजे में आने वाली है। बरोदा थाना पुलिस 16 दिसंबर को अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दाखिल करेगी। अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। भावड़ में पौने तीन साल पहले 12 जनवरी 2023 को अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या के मामले में पूनम पर अब आधिकारिक रूप से शिकंजा कसने की तैयारी है। तब परिवार ने पोस्टमार्टम तक नहीं कराया था। पति नवीन ने बरोदा थाने में पूनम के खिलाफ अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पूनम पर आरोप है कि उसने घर में मौजूद पानी स्टोरेज टैंक में पहले भांजी इशिका को डुबोया और पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद बेटे शुभम को डुबोकर मौत के घाट उतार दिया था। पानीपत में विधि की हत्या का खुलासा होने के बाद यह पुरानी वारदात भी उजागर हो गई थी। पति नवीन की शिकायत के बाद दर्ज हुए इस नए केस में पुलिस हत्या कैसे की गई, वारदात के बाद शवों को टैंक में डालने का उद्देश्य क्या था, क्या किसी और की भूमिका भी जैसे सवालों की स्पष्टता के लिए पूनम से मनोचिकित्सक की निगरानी में पूछताछ करेगी।

सीन रिक्रिएट करने से खुलेंगे कई रहस्य

माना जा रहा है कि पुलिस पूनम को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट करना चाहती है। जांच के दौरान घर के उस पानी स्टोरेज टैंक की गहन जांच होगी जहां दोनों बच्चों के शव मिले थे। वारदात की सटीक टाइम लाइन तय की जाएगी। वारदात के समय की पूनम की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। एफएसएल टीम पहले ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा चुकी है। उन्हें पूनम की निशानदेही से और मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल किलिंग जैसे पैटर्न की जांच भी होगी

पानीपत के नौल्था में विधि व सिवाह गांव में जिया की हत्या कबूलने के बाद आशंका है कि पूनम के भीतर साइको पैटर्न विकसित हो चुका था। रिमांड के दौरान पुलिस उसके मनोवैज्ञानिक ट्रिगर्स, पूर्व घटनाओं से कनेक्शन और हत्या से पहले व बाद की गतिविधियों की भी जांच करेगी।

अदालत से प्रोडक्शन वारंट मंजूर होते ही पूनम को रिमांड पर लेकर हर पहलू से जुड़े जवाब खोजे जाएंगे। वारदात का सीन रिक्रिएट कर साक्ष्यों को मजबूत किया जाएगा। सभी घटनाओं के बीच संबंध भी खंगाला जाएगा। -राहुल देव, एसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें