सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार सख्ती बरत रही है। अब बिना कारण बाहर निकलने वाली महिलाओं पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 13 को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस ने गीता भवन चौक से दो महिलाओं को पकड़ा है। वह बाहर निकलने का कोई कारण नहीं बता सकी। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी डा.रवींद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन तोडऩे वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को खुद समझना होगा कि लॉकडाउन उनकी सुरक्षा को लेकर ही लगाया गया है।