फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण रोकने पहुंची टीम, बैरंग लौटी, मामला दर्ज

Sat, 06 Aug 2016 12:49 AM IST
sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रायपुर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर बनाए जाने की सूचना पर निगम की टीम गुरुवार को गांव में पहुंची थी। टीम ने मंदिर हटाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस मामले में शुक्रवार को बिल्डिंग निरीक्षक ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो को नामजद करते हुए 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नगर निगम के बिल्डिंग निरीक्षक आनंद किशोर ने सदर थाना की सेक्टर-3 चौकी में शिकायत दी है। शिकायत में आनंद किशोर ने बताया कि गुरुवार को उनकी टीम गांव रायपुर गई थी। सूचना थी कि गांव में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जब टीम पहुंची तो निर्माण कार्य चल रहा था। टीम ने निर्माण कार्य रुकवाया तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उनके काम में रुकावट पहुंचाई और टीम के साथ गलत व्यवहार भी किया। आनंद किशोर की इस शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने गांव रायपुर निवासी कृष्ण व मिक्का तथा 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के बिल्डिंग निरीक्षक आनंद किशोर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। निगम की जमीन से कब्जा हटाते समय टीम के काम में बाधा पहुंचाई गई। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 3 चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें