फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गोहाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में भी विशेष जांच की गई। डॉग स्कवायड के संग गोहाना से पानीपत, सोनीपत, जींद और रोहतक की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की गहन जांच की गई। टीम ने यात्रियों के सामान, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म और पार्किंग क्षेत्र को बारीकी से खंगाला। जीआरपी चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें