गन्नौर। सोनीपत से गांव पांची जाटान की तरफ जा रहे ई रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित सात सवारियां घायल हो गईं। घायलों को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पलवल के गांव लल्वाड़ी फिलहाल किरायेदार सोनीपत निवासी सौरभ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 22 जनवरी की शाम वह अपने ई रिक्शा में छह सवारियां लेकर सोनीपत से गांव पांची जाटान जा रहे थे। गांव चटिया के पास पहुंंचने पर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा दो-तीन बार पलटी खा गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में बसंत, अमित, बालकराम, गंडा देवी सहित अन्य यात्री और वह खुद घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद