गोहाना। गांव बिचपड़ी में महिला से मारपीट के मामले में जांच को गई पुलिस टीम पर उसके पति ने जेठ ने हमला कर दिया। उन्होंने हवलदार से मारपीट कर दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। हवलदार के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हवलदार सुमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव बिचपड़ी की रहने वाली रश्मि ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की थी उसका पति संजय शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिस पर एचसी संजय व अन्य पुलिस कर्मी गांव बिचपड़ी में पहुंचे थे। सुमित का आरोप है कि वहां पर रश्मि ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। जब सुमित महिला से बातचीत कर जानकारी ले रहा था इसी तो दौरान उसका पति संजय व जेठ राजेश ने सुमित पर हमला कर दिया। उन्होंने गला पकडऩे के साथ ही मारपीट भी की। कर्मियों ने मशक्कत के बाद उसे छुड़वाया। जिस पर पुलिस ने संजय व राजेश के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।