फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की शादी में भात भरने आए मामा की शराब पीने के बाद झगड़े में की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जौली में भांजे की शादी में भात भरने आए मामा की चेहरे पर नुकीले हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव बरहाणा का रहने वाला रवि है। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहता था और वह भी भात भरने आया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीकर हुए झगड़े में वारदात को अंजाम दिया गया था।   गांव जौली निवासी सुनील उर्फ शीलू की शादी के कार्यक्रम के दौरान रविवार को गांव में खानपान व भात भरने की रस्म हुई थी। झज्जर के गांव बरहाणा निवासी सुरेश (49) व उनके दो-तीन परिजन गांव जौली में भांजे सुनील की शादी में भात भरने आए थे। रात को सुरेश परिचित के साथ घर से बाहर गया था। बाद में उसका शव सोमवार सुबह जौली-लाठ चौक से जौली गांव की तरफ जाने वाली सडक़ के किनारे झाडिय़ों में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर नुकीले हथियार से 8-9 वार किए गए थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई हरिओम ने मृतक के गांव बरहाणा के ही रवि को देर रात गिरफ्तार किया है। पड़ोस में रहने वाला रवि मृतक के साथ ही भात भरने आया था और रात को शराब के नशे में झगड़ा होने पर उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें