फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस ने पैदल मार्च निकाल व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Sun, 01 Feb 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में पैदल मार्च में शामिल थाना सिटी के पुलिस अ​धिकारी और कर्मचारी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोहाना। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पैदल मार्च निकालकर दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ अपने मोबाइल फोन नंबर भी साझा किए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से रंगदारी, लूट और चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ था। इसी को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।
एसआई नवनीत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। अपराध पर काबू पाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। साथ ही पुलिस ने दुकानदारों से दुकानों के आगे अनावश्यक सामान न रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें