फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस बल को कराया अभ्यास

Fri, 09 Feb 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान दंगा निरोधक टीम पत्थर फेंकने की मॉक ड्रिल के दौरान पत
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। उग्र प्रदर्शन या बवाल की स्थिति बनने पर उसे रोकने के लिए सोनीपत पुलिस ने पहले ही छह कंपनी बना रखी है। गोल्फ, इक्को व अल्फा नाम से बनाई गई कंपनियां दंगों से लेकर किसी भी तरह के बवाल को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पुलिस लाइन में पहुंचकर कंपनियों लाठीचार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


एसकेएम (गैर राजनीतिक) ने 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा कर रखी है। किसान संगठनों ने इसे ''''किसान आंदोलन-2'''' का नाम दिया है। इस कूच में हरियाणा से सात, पंजाब के 10 व हिमाचल प्रदेश से एक संगठन समेत 18 किसान संगठनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों को फिर से पहले की तरह नेशनल हाईवे-44 के जाम होने का भय सताने लगा है। इसको लेकर पुलिस लगातार लोगों को आश्वासन दे रही है कि कानून व्यवस्था को नहीं बिगडऩे दिया जाएगा। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है। सोनीपत पुलिस पहले ही उग्र प्रदर्शन रोधक कंपनी तैयार कर चुकी है। जिसमें सौ से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। महिला कर्मियों की संख्या 25 से 30 तक है। सोनीपत पुलिस की छह कंपनियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया।

पुलिस टीमों ने लाइन में एंटी राइट गन का प्रशिक्षण लिया। दंगा नियंत्रण के दौरान एंटी राइट गन का प्रयोग होता है। इसमें पीछे से खाली कारतूस और फिर गन की नली से प्लास्टिक की गोली भरकर फायर किया जाता है। इसके साथ ही लाठीचार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन चलाने तक का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

सोनीपत पहुंची केंद्रीय पुलिस बल की दो कंपनी

हलदाना बार्डर पर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि हाईवे के दोनों ओर वाहनों का आना-जाना लगातार बना हुआ है और किसी तरह के बेरिकेड अभी नहीं रखे गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत सश्स्त्र सुरक्षा बल की दो कंपनी गन्नौर में डेरा डाल चुकी हैं। जिन्हें बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व राजलूगढ़ी आईटीआई में ठहरया गया है। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि किसानों को हरियाणा में नहीं आने देने की पहल रहेगी। इसके लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है। सोनीपत के दो पुलिस अधिकारी व कंपनी शंभू बॉर्डर पर भेजी गई है। वहां कड़े प्रबंध रहेंगे।

लगातार नजर बनाए हुए हैं अधिकारी

प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लगातार हलदाना बॉर्डर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। एसीपी गोरखपाल राणा व एसडीएम गन्नौर डॉ. निर्मल नागर हलदाना बॉर्डर की स्थिति पर नजर रखें हैं। शनिवार को दोनों अधिकारी हलदाना बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचेगे और वहां की जाने की वाली व्यवस्थाओं से पहले उनका जायजा लेंगे। हाईवे पर अभी तक किसी वाहन को रोका नहीं जा रहा है।

वर्जन
पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। स्थित को किसी सूरत में नहीं बिगडऩे दिया जाएगा। धारा-144 लागू करने के बाद अब दंगा निरोधक पुलिस बल को मॉक ड्रिल कराई गई है। अद्र्धसैनिक बल की दो कंपनी सोनीपत आई है। सोनीपत में कोई किसान नेता हिरासत में नहीं हैं। सोनीपत में दंगा निरोधक टीम को समय-समय पर अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षित टीम ही कामयाब होती है। -बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें