फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप, व्यापारियों में रोष

Sat, 20 Jul 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में दुकानदार ने एक पुलिस कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद मार्केट के प्रधान राकेश चौपड़ा दुकानदारों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और रोष जताया। महावीर कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वीरवार देर शाम उनकी दुकान पर पुलिस कर्मी व कई अन्य लोग उस समय आए थे जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी पुलिस कर्मचारी से उनका थैला ले लिया ओर दुकान खोलने को कहा। उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। दुकानदार ने बताया कि गलत व्यवहार से उसके मन को ठेस पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी सतपाल ने तुरंत एसपीओ को थाने में बुलाया और एसपीओ से पूछताछ करने के बाद प्रधान व दुकानदारों को मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें