फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरएएफ के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने राई, बहालगढ़, कुंडली व मुरथल थाना क्षेत्र के प्रभारियों व पुलिस संग फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

आरएएफ बटालियन के कंपनी उप कमांडेंट बृजमोहन मीना के नेतृत्व में पूरी प्लाटून सोनीपत पहुंची। जवानों ने राई, कुंडली, बहालगढ़ व मुरथल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत, कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार व मुरथल थाना प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम व आरपीएफ बटालियन के जवानों के साथ क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, अपराध रेट और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कोई भी आपात स्थिति होने पर आरपीएफ की टुकड़ी को तैनात किया जाता है। ऐसे में कई बार भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं होने पर जवान तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं कर पाते। ऐसे में जवानों को लेकर फ्लैग कर जानकारी दी गई। साथ ही लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने व अपराधियों पर अंकुश के लिए पुलिस के नाक, कान, आंख बनने को प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें