फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से की गाली-गलौज, विरोध पर डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा निवासी एक महिला ने पड़ोस के ही लोगों पर उसके साथ गाली-गलौज करने व विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहणा निवासी सीमा का कहना है कि वह रात को अपने घर पर थी कि गांव का ही अमित, उसकी पत्नी, मां व भाई उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। जिस पर उसने बाहर जाकर उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसे गली में गिराकर डंडों से पीटा। साथ ही उसे एक हमलावर महिला ने दांत से भी काट लिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। महिला का आरोप है कि उसे हमला करने वालों से जान का खतरा बना हुआ है। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें