फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम मुक्त करने को पुलिस ने पकड़े ऑटो, सवारी वाहन न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस की ओर से शहर को जाम से निजात के लिए बुधवार को गोहाना रोड से ऑटो पकड़कर पुलिस लाइन में बंद किए गए। बुधवार दोपहर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरनास्थल से उठकर घर जाने के लिए पुलिस लाइन के सामने वाहन के इंतजार में खड़ी हो गई। पुलिस द्वारा ऑटो पकड़े जाने का पता लगने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परेशान होकर गोहाना रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस लाइन से कुछ ऑटो को निकलवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठाया गया। ऑटो मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम खोला और वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शहर को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को डीसी ललित सिवाच व एसपी राहुल शर्मा निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे। शहर में ऑटो की अधिकता होने व उन्हें बीच सड़क खड़ा किए जाने पर डीसी ने एसपी को ऑटो चालकों को हिदायत देने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस लाइन के सामने से गुजर रहे ऑटो को पकड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच लघु सचिवालय स्थित धरनास्थल से उठकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर जाने के लिए पुलिस लाइन के सामने पहुंचीं। पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे ऑटो की वजह से उन्हें सवारी वाहन नहीं मिले। ऑटो पकड़े जाने के चलते गंतव्य की तरफ जाने को सवारी न मिलने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परेशान होकर गोहाना रोड जाम कर दिया। गोहाना रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता ऑटो चलवाने की मांग पर अड़ी रहीं। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात की और पुलिस लाइन से कुछ ऑटो को छोड़ा गया। ऑटो मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम खोला और वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
वर्जन
शहर में ऑटो चालकों की लापरवाही के कारण जाम लग रहा था। वह अपने ऑटो को कहीं भी बीच सड़क खड़ा कर सवारी बैठाने व उतरने लगते हैं। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों को बचाने के लिए ऑटो चालकों को पकड़कर उन्हें पुलिस लाइन में ले जाया गया और हिदायत दी गई है कि आगे से सड़क के बीच ऑटो रोका तो उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, शहर यातायात थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें