फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब बनाने के लिए केमिकल उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जहरीली शराब के लिए केमिकल उपलब्ध कराने का आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में अवैध रूप से शराब बनाने वाली फैक्टरी के लिए केमिकल उपलब्ध कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब की इसी अवैध फैक्टरी में बनी जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी गांव आहुलाना का रहने वाला विजय पहल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना के एसआई सुरेंद्र ने 5 नवंबर को गांव नैनातातारपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मकान में शराब की अवैध फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर एक आरोपी को काबू किया था। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया था। बाद में पता लगा था कि इस अवैध फैक्टरी की जहरीली शराब की सप्लाई से ही जिले में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। पुलिस ने मामले में शराब फैक्टरी के साझेदार अजीत उर्फ जीता निवासी सिटावली व मुकेश निवासी सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शराब फैक्टरी के साझेदार व शराब बनाने व सप्लाई कराने के आरोप में नरेश उर्फ नेशी, मंदीप उर्फ सेठा निवासी नैनाततारपुर, कुलदीप, संदीप उर्फ मामा, मोहित को काबू किया था।
अब पुलिस ने मामले में विजय को काबू किया है। आरोप है कि इसी ने जहरीली शराब बनाने की फैक्टरी के लिए केमिकल उपलब्ध कराया था। यह अंबाला से केमिकल लेकर आया था। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी सुबूत जुटाए जाएंगे। आरोपी विजय को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें