फोटो : : सोनीपत के खरखौदा में नाले की खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पीएनजी पाइप लाइन। संवाद
खरखौदा। दिल्ली रोड पर स्थित गांव पीपली में सोमवार शाम सवा पांच बजे नाला निर्माण के लिए खोदाई करते समय पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को कुछ समय के लिए वहां से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही एचपीसीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गैस आपूर्ति बंद कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव की आशंका के चलते लोग घबरा गए। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सावधानी न बरतने से यह दिक्कत आई। संवाद