फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो साल लागू रहेगी पीएम विकसित भारत रोजगार योजना

Tue, 07 Oct 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के कुंडली में लगाए गए सेमिनार के दौरान उपस्थित फैक्टरी कर्मचारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के जिला कार्यालय की ओर से कुंडली में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें प्रवर्तन अधिकारी ललित कुमार व वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक अमनदीप ने योजना के लक्ष्य, लाभ व पात्रता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह योजना दो साल तक लागू रहेगी। मैन्युफैक्चरिंग वाली फैक्टरियों के लिए 4 साल तक लागू रहेगी। यह योजना एक लाख प्रतिमाह वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगी। इस स्कीम में कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें