फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल की टीम विजेता

Sat, 23 Aug 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित जिला एड्स जागरूकत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में शुक्रवार को जिलास्तरीय एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अतुल खट्टर ने किया गया। प्रतियोगिता जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित की गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा आठवीं, नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों की 37 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की टीम प्रथम रही। हिंदू विद्या पीठ की टीम ने दूसरा और मालवीय शिक्षा सदन की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन की टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूनम, रचना बत्रा, प्रमिला, स्वीन खेड़ा, अभिलाषा गौतम, मंजू रानी, परमजीत, साक्षी चांदना, सीमा, ऋतु, सुमन, अशोक, दीपक, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें