फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्राॅ के माध्यम से 637 परिवारों को आवंटित किए प्लाॅट

Mon, 24 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना में सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र में प्लाॅट आवंटित करते अधिकारी। संवा
विज्ञापन
गोहाना। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को गोहाना के सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में प्लॉट के ड्रॉ निकाले गए। इसके तहत 637 परिवारों को प्लाॅट आवंटित किए गए। 637 लोगों को 13, 14 व 16 सेक्टर में प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी। इनकी देखरेख में सोमवार को प्लाॅट के ड्रॉ निकाले गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। इसके लिए पिछले साल आवेदन मांगे गए थे। पात्रों ने फरवरी में ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करवाई गई थी। इनमें घुमंतू जाति, विधवा श्रेणी और अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे। जिन लोगों ने प्लाॅटों के लिए बुकिंग करवाई थी, फरवरी 2024 तक इनकी एकमुश्त फीस जमा करवाई गई थी। उन 637 प्लाॅट के लिए ड्रॉ निकाले गए और प्लाॅट आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें 11 घुमंतू जाति, 55 विधवा, 201 अनुसूचित जाति व 361 अन्य शामिल हैं। जिन आवेदन के प्लॉट आवंटित किए गए हैं, उन्हें रोहतक में 26 जून को आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपने हाथों से प्लाॅट के अलॉटमेंट लेटर पत्र प्रदान करेंगे। इस दौरान एसडीएम विवेक आर्य, नप की अध्यक्ष रजनी विरमानी, डीसीपी रविंद्र तोमर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें