फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा खुराक भत्ता, विभाग ने भेजा एस्टीमेट

Thu, 26 Sep 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही उनका खुराक भत्ता जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह राशि जल्द ही खिलाड़ियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


खेल विभाग की तरफ से 15 जून को जिले में खेल नर्सरियां शुरू की गई थी। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने खेल विभाग मुख्यालय को खिलाड़ियों के खुराक भत्ते का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया था। खिलाड़ियों की हाजिरी व उनके बैंक खातों की सही जांच होने के बाद खातों में रुपये डाले जाएंगे। जिले में कुल 111 नर्सरियां हैं, इनमें 32 सरकारी व 79 निजी खेल नर्सरियां हैं। यह खेल नर्सरियां 15 जून से जिले से शुरू कर दी गई थी। नर्सरियों में खिलाड़ियों को सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कराया जाता है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

खेल विभाग ने इस बार जिले में खेल नर्सरियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। पिछले साल इनकी संख्या 86 थी। खिलाड़ी प्रतिदिन खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं। इसके लिए दूध, फल व अन्य पौष्टिक खुराक बेहद जरूरी होती है, ताकि उनका शारीरिक विकास प्रभावित न हो। जिले में कुश्ती की कुल 28 व कबड्डी की कुल 17 खेल नर्सरियां हैं।
विज्ञापन



खेल विभाग ने जिले में चलाई जा रही खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के खुराक भत्ते का एस्टीमेट मुख्यालय को भेज दिया है। खिलाड़ियों की हाजिरी व बैंक खातों की सूची भी विभाग को ऑनलाइन माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन


- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें