फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत, करवाया अंतिम संस्कार

Thu, 26 Sep 2024 06:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत के आह्वान पर एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाया। एएसआई अजय कुमार ने फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी को बताया कि झारखंड के जिला गुमला के गांव आसनी निवासी 33 वर्षीय सुंदर पन्ना रोजगार की तलाश में ट्रेन से हिमाचल जा रहे थे। हरसाना कलां-राठधना स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई थी। उनका परिवार अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था। फाउंडेशन के सदस्याें ने तिरंगा चौक स्थित शमशान घाट में मृतक की पत्नी सोनिया, चाचा विजय पन्ना व अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव का दाह अंतिम संस्कार करवाया। नवीन जैन ने लकड़ियों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें