फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में एक पौधा जरूर लगाएं : मलिक

Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गांव छतेहरा में पौधरोपण अ​भियान के दौरान सरपंच मीतू देवी, अतिरिक्त वन मंडल स
विज्ञापन
गोहाना। वन विभाग की तरफ से मंगलवार को गांव छतेहरा व सिकंदरपुर माजरा में नमो वन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने पौधरोपण कर ग्रामीणों से कहा कि हमें साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम मुहिम से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। अतिरिक्त वन मंडल संरक्षक सुरेश पूनिया ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों पर कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छतेहरा की सरपंच मीतू देवी और सिकंदरपुर माजरा की सरपंच रामरती देवी ने की। इस मौके पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद, वन राजिक अधिकारी चंद्रगुप्त, वन दरोगा अमित देवगन, महावीर, रमेश मलिक, कृष्ण कुमार, अजय, मोनू शर्मा, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें