बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराती इंडियन स्कूल की प्रबंधक। स्रोत :
सोनीपत। इंडियन स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। छात्रा तनीशा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल के 129 विद्यार्थियों में 24 ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 52 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। छात्रा प्रिया ने 98.2 अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय व दीया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य राजेंद्र गाहल्याण, प्रबंधक नीलम विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ब्यूरो