फोटो 22: सोनीपत के पीपली खेड़ा गांव से पबनेरा गांव तक लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा सड़
गन्नौर। गांव पीपली खेड़ा से पबनेरा तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। लगभग 1.85 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद विभिन्न गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में सड़क की स्थिति जर्जर होने की वजह से लोगों को परेशानी हाेती है।
बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क की ऊपरी परत पर बिटुमिनस लेयर डाली जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती होगी।
उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर फैक्टरियों के बाहर बने अवैध रैंप को भी हटाया जाएगा कि फैक्टरी परिसर से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा न हो और यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जा रही है। जिससे बारिश के समय सड़क पर जलभराव की समस्या न हो।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग पीपली खेड़ा, रामनगर, उमेदगढ़, पबनेरा और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बनेगा और लोगों को सुविधा होगी।