फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओलंपियन के गांव नाहरी में बनेगा पीएचसी का भवन, 4.75 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा

Sat, 22 Jun 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपियन के गांव नाहरी में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 4.75 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरवरी 2022 से चौपाल में चल रहा है। पंचायती जमीन पर बनने वाले इस भवन में पीएचसी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

टोक्यो में हुए ओलंपिक के दौरान पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। इसके बाद गांव नाहरी में 18 अगस्त 2021 को पहलवान रवि दहिया के स्वागत के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे थे। उस समय उन्होंने गांव में लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री घोषणा को पूरा करते हुए 27 फरवरी, 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला था।
पीएचसी का अपना भवन न होने के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र गांव की चौपाल में चल रहा है। पीएचसी के भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद पंचायत एवं विकास विभाग ने गांव में पंचायती जमीन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने पीएचसी के भवन के निर्माण के लिए 4.75 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजा है। पीएचसी का भवन बनने के बाद गांव नाहरी व आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में पीएचसी में रोजाना 50 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। हालांकि अपना भवन नहीं होने से यहां सुविधा नहीं बढ़ पा रही हैं। चौपाल में संचालित की जा रही पीएचसी में डिलिवरी हट न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है।

वर्जन
गांव नाहरी में पंचायती जमीन पर पीएचसी का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग को बजट जारी किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पीएचसी के भवन का निर्माण शुरू होगा। नया भवन बनने के बाद यहां और सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी और आसपास गांवों के लोगों को काफी फायदा मिल सकेगा।- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत



वर्जन
गांव नाहरी में पीएचसी का भवन बनाने के लिए 4.75 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। एस्टीमेट मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर आवंटित होने के बाद पीएचसी के भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें