सोनीपत। गांव थाना खुर्द निवासी व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन को लेकर उस पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव थाना खुर्द निवासी राकेश का कहना है कि शनिवार रात डेढ़ बजे उसके घर के बाहर किसी ने आवाज दी तो उसने जाकर दरवाजा खोला। बाहर गांव के ही दो युवक खड़े थे। जिनसे उसका पहले से पैसों का लेन-देन था। जिसमें से एक ने उसे बाहर बुला लिया। बाहर जाने के बाद युवकों ने उससे उधार दिए हुए पैसों की मांग की, जिस पर उसने कहा कि अभी पैसे नहीं है। उसके इतना कहते ही दोनों गाली-गलौच करने लगे उसे पकडक़र तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसकी पत्नी ने घटना को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी फरार हो गए। उसे हास्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से गभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।