सोनीपत। शहर के रेलवे रोड पर बाइक सवार युवक ने तेज रफ्तार में पहले सिपाही को टक्कर मार दी और बाद में हाथापाई कर दी। युवक ने सिपाही के सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही अनिल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह शहर ट्रैफिक में नियुक्त है। सोमवार को वह रेलवे रोड के पास ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान एक गली से युवक तेज गति से आया। उसने युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल हो गया। उसने युवक से तेज बाइक नहीं चलाने व कागजात दिखाने को कहा तो वह हाथापाई करने लगा। उसके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। बाद में युवक फरार हो गया। सिपाही के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।