फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पक्के और पे रोल पर लगे सफाई कर्मचारी 3 से होंगे हड़ताल में शामिल, बढ़ेगी समस्या

Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे डि
विज्ञापन
सोनीपत। बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को 15वें दिन जारी रही। ठेकेदार ने पूर्वी क्षेत्र के संविदा कर्मियों को एक माह का वेतन जारी किया। वहीं, कर्मचारियों ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया और 3 फरवरी से पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने का एलान किया। 3 फरवरी से पक्के व पे रोल पर लगे सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल जाएंगे।
विज्ञापन

निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरना स्थल पर डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत ने सफाई कर्मियों को समर्थन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार व निगम अधिकारी संविदा सफाई कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की ओर से एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन का नारा दिया जाता है, लेकिन संविदा सफाई कर्मियों को वेतन मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। पूर्वी क्षेत्र में कार्यरत संविदा कर्मियों को बुधवार को एक माह का वेतन जारी किया है। जबकि सभी कर्मचारी दो माह का बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरना स्थल पर डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत ने सफाई कर्मियों को समर्थन किया। उसके साथ निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर, मोनिका नागर, बिजेंद्र मलिक व राजेश दहिया भी मौजूद रहे। धरनास्थल पर सावन कुमार, अनिल, बलजीत, अमित, मुकेश कर्मा, युधिष्ठिर, विजय तोमर, रवींद्र, राकेश, सुनील, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें