फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गृह मंत्री अमित शाह के नहीं आने से मायूस दिखे कार्यकर्ता

Mon, 30 Jan 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 50- अमित कुमार, गोहाना।
विज्ञापन
गोहाना। सब्जी मंडी में होने वाली जन उत्थान रैली को लेकर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी। मौसम खराब होने के चलते अंत समय में गृह मंत्री अमित शाह का रैली में पहुंचने का कार्यक्रम रद्द हो गया। जिस कारण कार्यकर्ताओं व लोगों का निराशा हुई।
विज्ञापन

जन उत्थान रैली को लेकर स्थानीय नेता व कार्यकर्ता कई दिन से तैयारियों में जुटे हुए थे। रविवार को भी सभी नेता दल बल के साथ सुबह ही रैली स्थल पर पहुंच गए थे। रैली स्थल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े कट ऑउट लगाए गए थे। मौसम बिगड़ने के कारण गृह मंत्री नहीं पहुंच सके। जिससे स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं व दूर दराज से पहुंचे लोगों के हाथ मायूसी ही लगी। लोगों का कहना था कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को सुनने आए थे।
लोगों ने कहा
-गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनने के लिए आए थे, लेकिन बारिश के कारण गृह मंत्री अमित शाह नहीं पहुंच सके। जिसकी वहज से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गृह मंत्री अगर रैली में आते तो शहर को कई सौगात मिलती।
विज्ञापन

अमित कुमार, गोहाना
-बूंदाबांदी के बीच रैली में बैठे रहे, ताकि गृह मंत्री अमित शाह को देख सकें और उनके विचार सुन सकें। कई घंटे तक इंतजार किया, लेकिन गृह मंत्री नहीं पहुंचे। गृहमंत्री ने फोन पर ही संबोधन दिया। वह रैली में आकर संबोधन करते तो खुशी होती।
राज सिंह, मयूर विहार कॉलोनी, सोनीपत
-रैली में कई उम्मीद लेकर आए थे कि गृह मंत्री जिलेवासियों को कई सौगात देंगे। गृह मंत्री के नहीं पहुंचने से जिला मिलने वाली सौगातों से वंचित रह गया। वहीं अपने काम छोड़कर रैली में आना भी व्यर्थ हो गया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, महम

फोटो 50- अमित कुमार, गोहाना।

फोटो 50- अमित कुमार, गोहाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें