फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: खराब मौसम के कारण गोहाना रैली में नहीं पहुंचे अमित शाह, फोन के जरिये किया संबोधित

Sun, 29 Jan 2023 02:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अमित शाह को हेलीकॉप्टर से सीधे रैली में पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह रैली में नहीं पहुंच पाए। सीएम मनोहर लाल ने सभा को संबोधित किया और लोगों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
गोहाना में रैली की तैयारियां, फतेहाबाद में सड़क पर बैठे सरपंच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत के गोहाना की सब्जी मंडी में रविवार को आयोजित जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके, उन्होंने फोन के जरिये लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2024 के चुनाव की तैयारियों का आगाज करने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह रैली में नहीं पहुंच पाए। इसके बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेनी थी। हुड्डा के गढ़ में मंत्री की रैली से चुनावी शंखनाद होना था।

विज्ञापन


अमित शाह ने लोगों से हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा को जीताने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जातिवाद खत्म हुआ है। 70 साल में जो विकास नहीं हुआ वह आठ साल में विकास हुआ है। साथ ही गृहमंत्री ने गोहाना में नहीं आने पर माफी मांगी और कहा कि मैं जल्द गोहाना में आने की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन

रैली स्थल पर सीएम मनोहर लाल पहुंचे। बारिश के दौरान भी कार्यकर्ता डटे रहे। सीएम ने फोन के जरिये लोगों को अमित शाह का संबोधन सुनवाया और मौसम की बाध्यता के कारण रैली में न पहुंचने की जानकारी दी। पहले ही रैली स्थल पर बारिश की आशंका के चलते वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए थे। इसके साथ ही करीब 20 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बेरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की है।
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में रैली में आ रहे लोगों की जांच करती पुलिस


सोनीपत के गोहाना में आयोजित रैली स्थल पर मुख्य स्क्रीन सहित चार एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। 

फतेहाबाद के टोहाना में रोड जाम करके बैठे सरपंच
ई टेंडरिंग के खिलाफ रविवार को फतेहाबाद जिले के कुछ इलाकों में सरपंचों की ओर से रोड जाम की गई। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल नेशनल हाईवे 148-बी पर गांव समैन में अपने साथियों के साथ रोड जाम करके बैठे। हालांकि, परिवहन व्यवस्था सुचारू रही। अभी तक सिर्फ समैन व भट्टू क्षेत्र में ही रोड जाम हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि गांव देहात के हितों को बचाने के लिए सरपंच एसोसिएशन संघर्ष कर रही है। प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के फैसले के अनुसार ही रोड जाम किया गया है। जब तक सरकार ई टेंडरिंग वापस नहीं लेती और पंचायती राज के सभी हक जनप्रतिनिधियों को नहीं देती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


वहीं सोनीपत के खरखौदा में सरपंच एसोसिएशन प्रधान आशीष को सीआईए ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें