फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोगों को आयुष्मान योजना के प्रति किया जागरूक

Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण, पैनल अ
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल व अर्बन हेल्थ सेंटर कालूपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के विषय पर लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पैनल अधिवक्ता विकास सैनी व अर्बन हेल्थ सेंटर कालूपुर में पैनल अधिवक्ता अश्वनी कुमार ने लोगों को आयुष्मान भारत योजना और टेली-मेडिसिन सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। दोनों स्थानों पर जन-सुनवाई एवं सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए, जहां उपस्थित नागरिकों की शिकायतें, समस्याएं एवं योजनाओं से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें